दैनिक भास्कर
Apr 03, 2020, 05:16 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. देश में चल रहे लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी के बीच सेलेब्स अपने परिवार के बीच समय बिता रहे हैं। कंगना रनोट भी मनाली में भाई-बहन और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ हैं। रंगोली ने एक बेहद सुकून देने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर हर किसी को अपना बचपन याद आ जाएगा। इस तस्वीर में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना मां आशा से अपने बालों में चंपी करवाती दिख रही हैं।
Maa se choti banvana nahin bhoole uska payaar se sir sehlana nahin bhoole, zamane toh kai aaye magar hum woh bachpan ka zamana nahin bhoole… BTW the oil Kangana using in the pic is Chulli oil found in mountains only it’s a type of nut, can anyone help me find its English name ? pic.twitter.com/wwKszPrcuW
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 3, 2020
रंगोली ने पूछा अंग्रेजी नाम : रंगोली ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- मां से चोटी बनवाना नहीं भूले, उसका प्यार से सिर सहलाना नहीं भूले, जमाने तो कई आए मगर हम वो बचपन का जमाना नहीं भूले। इसी के साथ रंगोली ने यह भी बताया कि तस्वीर में कंगना जो तेल यूज कर रही हैं। वह चुली का तेल है। जो केवल पहाड़ों पर ही मिलता है। यह एक प्रकार का मेवा है। रंगोली ने इसका अंग्रेजी में नाम भी पूछा है। यूजर्स ने उन्हें कमेंट में बताया है कि इसे एप्रिकॉट कहते हैं।